फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the lives of the young man went to cut the highway

हाईवे पर कट करने में चली गई युवक की जान

Mon, 01 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
On the lives of the young man went to cut the highway

हाईवे पर पब्लिक की ओर से खोदकर बनाए गए शार्टकट के

विज्ञापन
चक्कर में रविवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हाईवे की दूसरी लेन की तरफ बने पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। कट पार करते ही तेज रफ्तार डीसीएम ने चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी किसान गोविंद कुमार शहर किसी काम से आए थे। मलवा हाईवे पर कैंची मोड़ के पास पेट्रोल पंप जाने के लिए पब्लिक के द्वारा बनाए गए शार्टकट से हाइवे पार करने लगे।

वह जैसे ही कट से निकले तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे वह बाइक समेत कुछ दूरी तक डीसीएम में फंसकर घिसटते चले गए। इसके बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला।

दुर्घटना होते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। सौंरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा अवैध कट की वजह से हुआ है। कट पार करते बाइक सवार डीसीएम को देख नहीं पाया और घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed