फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   on holi get to gether people wishes each other

होली मिलन समारोह में उड़ा अबीर-गुलाल, दी मुबारकबाद

Mon, 09 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 09 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
on holi get to gether people wishes each other

जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वंत्रत इकाई के होली मिलन समारोह में रविवार को खूब अबीर और गुलाल उड़ा। ठंडाई की मस्ती के बीच व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग से सरोबार करके होली की मुबारकबाद देते हुए समाज में भाईचारा कायम रखने की नसीहत दी। समारोह में फाग गायन ने भी धूम मचाई।

विज्ञापन


शहर के आईटीआई रोड स्थित यूसुफ क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में भाईचारे का पैगाम दिया गया। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता के सूत्र पिरोने में मदद मिलती है। व्यापार मंडल सदैव इस तरह के कार्यक्रम में अग्रणी रहा है।
विज्ञापन


आपसी सौहार्द व प्रेम को सामाजिक उत्थान का हथियार करार देते हुए कहा कि होली, दीपावली, ईद जैसे त्योहार सामाजिक समरसता का परिचायक हैं।

इससे पहले होली मिलन में झूमते गाते हुए व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल के साथ रंग से तरबतर कर दिया। ठंडाई के नशे ने समारोह में मस्ती घोल दी।

व्यापार मंडल के आयोजन में होली की परंपरा से जुड़े फाग गायन की झलक देखते बनी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, विद्याभूषण तिवारी, अपर्णा सिंह गौतम, जागृति तिवारी, तेजमान सिंह, मनोज घायल, नरेंदर सिंह रिक्की, मनोज त्रिवेदी, राधेश्याम हयारण, शिवसरन सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed