{"_id":"14f4ebca05be3c6e466f2c8eb0622d69","slug":"on-birth-anniversary-of-lord-mahavira-devotees-chants-hymns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर की जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर की जयंती
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिले में भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जैन मंदिर में दिनभर पूजा अर्चना का दौर चला। भक्तों में भी गजब का उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
जैन मंदिरों में भगवान महावीर का पंचाभिषेक कर पूजन हवन किया गया। जिला चिकित्सालय में फल बांटे गए। मंदिर में प्रसाद वितरण करने के साथ महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। समारोह में भगवान महावीर के जियो और जीने दो मूल मंत्र की शपथ दिलाई गई।
स्टेशन रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्म के प्रवर्तक एवं 24वें तीर्थकर 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जयंती के मौके पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। दिगंबर जैन मंदिर में महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह मंडप सजाया गया।
सबसे पहले प्रक्षालन किया गया। इसके बाद भगवान महावीर का पंचाभिषेक कर पूजन हवन किया गया। उसके बाद समाज की आशा जैन व देवेंद्र जैन की तरफ से जिला चिकित्सालय में फल बांटे गए। मंदिर में प्रसाद वितरण करने के साथ महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। नरेंद्र चंद्र जैन, देवेंद्र जैन, दीपक जैन, प्रीती जैन ने जीवन चरित्र के बारे में बताया।
विज्ञापन
समाज के पप्पन जैन ने नन्हे मुन्ने बच्चों को लघु नाटिका, स्वर्ग नर्क कर्मों का खेल, डांडिया नृत्य आदि कार्यक्रमों का मंचन किया गया। 101 दीपों से जिनेंद्र भगवान की मंगल आरती के बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। समाज के कुलदीप जैन जौन ने शाकाहार को सही व मांसाहार को गलत बताते हुए कहा कि महावीर जियो और जीने दो तथा जीवों पर दया करो के उद्घोष के साथ लोगों को संकल्प दिलाते थे। इस मौके पर नरेंद्र चंद्र जैन, देवेंद्र, दीपक, मुन्ना, पप्पू, संदीप, कुलदीप, मोहित, सुनील, नीशू, अनुज, अजय, प्रीती, आशा, सीमा, अलका, नीलम, पूजा, माही, यशी, गुनगुन आदि रहे।
विज्ञापन