{"_id":"97df1aba92b752fea0946eaceee47840","slug":"on-auspicious-occasion-of-colour-of-festival-maintain-friendly-environment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग खेलने के साथ कायम रखें आपसी सौहार्द-जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग खेलने के साथ कायम रखें आपसी सौहार्द-जिलाधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने शांति कमेटी की बैठक में होली के त्योहार को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने होली में पर्याप्त पानी और बिजली आपूर्ति देने को कहा ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन
बैठक में पांच मार्च को होने वाले होलिका दहन और छह मार्च को 12.30 से एक बजे तक रंग बंद रखने का निर्णय लिया गया, क्योंकि जुम्मे की नमाज है।
सात मार्च को तीन बजे तक रंग खेला जाएगा। शहरी क्षेत्र में एसडीएम व सीओ भ्रमण करेंगे और गांवों में थानाध्यक्ष भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखेंगे।
छह और सात मार्च को रंग पड़ने तक चार पहिया और दो पहिया वाहन बंद रहेंगे। डीएम ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम और द्वितीय को निर्देशित किया कि त्योहार के मद्देनजर बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखें। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न बरती जाए।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी को जलापूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीएमओ को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था के इंतजाम रखें। साथ ही 108 एंबुलेंस मौजूद रहे ताकि फोन करने पर तत्काल उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सालिगराम ने बताया कि 2296 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभी होलिका दहन स्थल पर पुलिस तैनात रहेगी। बैठक में सीडीओ भवानी सिंह, एडीएम केपी यादव, एसडीएम विवेक श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारी व शहरकाजी, व्यापारी नेता मौजूद रहे।