फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old woman was unconscious in the line of the State Bank

स्टेट बैंक की लाइन में लगी वृद्धा बेहोश

Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Old woman was unconscious in the line of the State Bank
स्टेट बैंक पत्थरकटा चौराहा के एटीएम बूथ पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंकों में सोमवार को भी कैश की किल्लत रही। बैंकों में करेंसी कम और भीड़ अधिक होने से धक्कामुक्की होती रही। स्टेट बैंक में रुपया निकालने आई पेंशनभोगी एक वृद्धा भीड़ के बीच दब जाने से बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे हो-हल्ला शुरू हो गया। इसके बाद एक दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों को वहां लगाकर एटीएम से रुपये निकालने दिया गया। स्टेट बैंक पत्थरकटा शाखा में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही।

काउंटर में अलग-अलग लाइनें लगी थी। बैंक की लाइन में लगी पेंशनभोगी पार्वती भीड़ के बीच फंसकर बेहोश हो गई। इस पर लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी प्रकार विजया बैंक के एटीएम में भी रोज से ज्यादा भीड़ रही। सोमवार को पीएनबी व एचडीएफसी एटीएम का शटर गिरा रहा। हालांकि इन बैंकों के साथ बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई बैंकों में काउंटर पर भीड़ दिखी। यहां कैश कम और ग्राहक अधिक रहे।
विज्ञापन


उधर असोथर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में उपभोक्ताओं को कैश न दिए जाने से नाराजगी है। कैश लेने आए विनोद कुमार मिश्रा सांतो, मुन्ना, राजकुमार, सुभाष सिंह, शिव कुमार, विजय, बालचंद्र, संतोष, लखन ने बताया कि बैंक में रुपया तो है, लेकिन बैंक कर्मी देते नहीं है। आरोप लगाया कि बैंक कर्मी सांठगांठ करके शाम को अपने चहेतों को कैश बांट रहे हैं। यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो बैंक में प्रदर्शन किया जाएगा। शाखा प्रबंधक हीरालाल ने बताया कि आरोप गलत हैं। जो कैश मिलता है उसे बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीड़ रही कम, सभी को मिला भुगतान
खागा। सोमवार को नगर के पीएनबी शाखा को छोड़कर अन्य बैंकों में भुगतान किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में दो-दो हजार रुपये भुगतान किया गया। नगर के एसबीआई शाखा में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी। यही हालत बीओबी शाखा की रही। यहां महिला ग्राहकों की संख्या अधिक थी।


बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में टोकेन के आधार पर भुगतान किया गया। वहीं पीएनबी शाखा में सोमवार को चौथे दिन भी कैश की किल्लत के कारण ग्राहक बिना भुगतान के वापस हुए। शाखा प्रबंधक नवीसचंद्रा ने बताया कि कैश न होने के कारण भुगतान नहीं किया गया। एसबीआई शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि बैंक में पर्याप्त धनराशि है। किसी को बिना भुगतान के वापस नहीं किया जा रहा है। वहीं विजयीपुर, धाता, दरियामऊ, किशनपुर, हथगाम, प्रेमनगर की शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में कैश न होने से ग्राहकों को केवल दो-चार हजार रुपये ही दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed