{"_id":"08ce6e4e0e4e26e5b690dbd70c70a1ec","slug":"old-person-sit-in-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ने-लिखने को आगे आए 53 फीसदी निरक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ने-लिखने को आगे आए 53 फीसदी निरक्षर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं पढ़ाई-लिखाई की कोई उम्र नहीं होती। जब जागो तब सबेरा। 82 वर्षीय दुर्गा देवी, 70 साल के धनीराम कटियार को केंद्र में परीक्षा देते देखकर यह बातें धरातल पर सच होती दिखाई दीं। साक्षर भारत योजना के तहत जिले की 782 ग्राम पंचायतों में रविवार को परीक्षाएं कराई गईं। पढ़ाई का जज्बा इस कदर तारी रहा कि 53 फीसदी निरक्षरों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों में कई पेंशनधारक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
परीक्षा लोक शिक्षा केंद्रों में संपन्न हुई। साक्षर भारत योजना से वास्ता रखने वाली इस परीक्षा में 98250 निरक्षरों को शामिल होना था, जिसमें से 50658 उपस्थिति रहे। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के रूप मेें आए डिप्टी डायरेक्टर संतराम सिंह की टीम ने भिटौरा ब्लाक की सरैला, कुंदीपुर, जगतपुर, पहनी छीटू व बेरा-गढ़ीवा ग्राम पंचायत में हो रही परीक्षा का हाल लिया। बीएसए विनय कुमार ने मलवां ब्लाक की कुछेक ग्राम पंचायतों में पहुंच कर परीक्षा देखी। मलवां ब्लाक में ब्लाक समन्वयक रेखा सरोज की देखरेख में 66 ग्राम पंचायतों की परीक्षा हुई। इसमें 8225 के सापेक्ष 4120 निरक्षरों ने तीन घंटे की परीक्षा दी। यहां की रावतपुर ग्राम पंचायत के लोक सेवा केेंद्र में 82 वर्ष की दुर्गा देवी ने हिस्सा लेकर साक्षर बनने के जज्बे का सामने रखा।
विज्ञापन
इसी प्रकार से बहुुआ ब्लाक की परीक्षा ब्लाक कोआर्डीनेटर प्रवीण साहू ने केंद्रों का निरीक्षण किया। बीईओ भी परीक्षा की निगहबानी में केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गए। अमौली ब्लाक में साठ केंद्रों में परीक्षा हुई। इसमें ड्राप आउट और नौ छूटे हुए निरक्षरों को शामिल किया गया। इस मौके पर समाजवादी पेंशन धारकों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। यहां उमेश त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने सभी को पौध देकर एक सैकड़ा से अधिक पौधरोपण कराया।
विज्ञापन
मन तो बहुत था घरवालों ने नहीं भेजा
हंसवा ग्राम पंचायत की 55 वर्षीय गांगा देवी भी परीक्षा देने पहुंची। बताया कि बचपन में कई बार घरवालों से छिपकर कापी किताबें लेकर पढ़ने बैठती थीं, लेकिन डांट पड़ने के बाद किताबें बंद कर देती थी। इसी तरह मंजू, आरती, कौशल्या आदि ने पढ़ाई के लिए अपना जज्बा बयां किया।
कोंडार व चकगाजीपुर में परीक्षा निरस्त
जिला सहायक (साक्षरता) कुलदीप गंगवार ने बताया कि हंसवा ब्लाक की छिछनी व खैरा ग्राम पंचायत और असोथर ब्लाक की कोंडार व चकगाजीपुर ग्राम पंचायत में परीक्षा नहीं हुईं। इसके अलावा हंसवा की टीसी ग्राम पंचायत की महिला प्रेरक की गैर मौजूदगी के बावजूद परीक्षा कराई गई, जिन्हें नदारद रहने पर नोटिस दी गई है।
महिला प्रेेरक को थमाया नोटिस
हंसवा व असोथर की दो-दो ग्राम पंचायतों में परीक्षा नहीं हो सकी। हंसवा की टीसी ग्राम पंचायत की महिला प्रेरक की अनुपस्थिति में परीक्षा हुई। इस बिना पर महिला प्रेरक को नोटिस दी गई। भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल समेत बीएसए ने साक्षरता परीक्षा का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया।