फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Old man dies in toilet of Jan Sampark Kranti Express

Fatehpur News: जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस के शौचालय में वृद्ध की मौत

Mon, 01 Jan 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in toilet of Jan Sampark Kranti Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस के शौचालय में बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार प्रांत बांका जिला अरमापुर थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी प्रहलाद मांझी (63) अपने पुत्र प्रभास मांझी के साथ पाटलीपुत्र पटना से जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा थे। शौचालय में शौच को रविवार भोर गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकला। बेटा उसे देखने पहुंचा। शौचालय में पिता को मृत पड़ा देखकर बेटे के होश उड़ गए। सूचना पर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। जीआरपी ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र प्रभास कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले पिता के हार्ट का आपरेशन हुआ था। हार्टअटैक से मौत प्रतीत हो रही है। वह पिता को दिल्ली लेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

सड़क हादसों में दो घायल
फतेहपुर। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी शोएब खान बाइक से बिंदकी किसी काम से जा रहा था। घर आते समय रास्ते में ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव निवासी विकास सुबह बाइक से थरियांव जा रहा था। आमापुर के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन



चबूतरे में गश खाकर गिरे किसान की मौत
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी रामबाबू (50) का रविवार को भैंस का बच्चा मर गया। वह चबूतरे के बगल में उसे दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। अचानक गश खाकर वह चबूतरे में गिर पड़ा। उसके सिर में चोट लगी। परिजन उसे गोपालगंज सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed