{"_id":"5ebaea868ebc3e90644a4948","slug":"oher-fatehpur-news-knp55983824","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कमरे में फांसी पर लटकी मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कमरे में फांसी पर लटकी मिली युवती
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव में इंटर की छात्रा ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को सुबह जानकारी हुई। पिता का कहना है कि बेटी कुछ दिनों से परेशान दिख रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव में रहने वाले दिगपाल लोधी किसान हैं। उनकी बेटी सोनम (18) ने कमरे में छत की धन्नी में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि सुबह पांच बजे देखा गया कि सोनम घर में पीछे के कमरे में फांसी पर लटकी है। परिजनों में कोहराम मच गया। पिता दिगपाल ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआई पवन कुमार सिंह ने बताया कि जब वह पहुंचे तो परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। पिता ने तहरीर में बताया है कि सोनम ने इंटर
तक पढ़ाई की थी। कुछ समय से परेशान-परेशान रहती थी। शादी के लिए वर की तलाश भी कर रहे थे। घटना के समय परिवार के अन्य लोग सोए हुए थे। सुबह जागने पर जानकारी हुई। सोनम छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। बड़ी बहन श्रीमती की शादी हो चुकी है, शेष अविवाहित हैं। मां ननकी देवी रो रोकर बेहाल हो गई हैं।