फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Officers who do not listen, her creations List

जो अधिकारी तवज्जो न दे, उसकी बनाएं लिस्ट

Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Officers who do not listen, her creations List
प्रेसवार्ता करते लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाखन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की निगाह में लोहिया वाहिनी का विशेष महत्व है। सभी फ्रंटल संगठनों में यह शक्तिशाली, कर्मठ व जुझारू है, जो अधिकारी तवज्जो नहीं दे रहा हो, उसकी लिस्ट बनाकर दें, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। यह बात लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव ने गुरुवार को बिंदकी में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
विज्ञापन



नगर के मुगल रोड पर लोहिया वाहिनी के नेता शुभम सिंह परिहार के आवास में बैठक हुई। प्रदेश सचिव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को शिखर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी लोहिया वाहिनी की है। इलाहाबाद में 20 अगस्त को होने वाले संगठन के सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाना होगा। इसके पहले प्रदेश सचिव का फूल मालाआें से स्वागत शुभम सिंह, पूर्व सभासद अनीस डायमंड, राजू उमराव, ओमी यादव, सभासद कमलेश ओमर, सुनील पाल, कामता यादव आदि दर्जनों सपाइयों ने किया।
विज्ञापन



 यहीं पर मीडिया से बातचीत में प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा का कार्यकाल सबसे ज्यादा जनकल्याणकारी है। बूथ स्तर की जनता तक इस बात को पहुंचाना है। कुछ अफसर और विरोधी दलों की मानसिकता से ग्रसित लोग इसमें रोड़ा बन रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। अगली विधानसभा चुनाव में फिर अखिलेश सरकार को बहुमत का संकल्प लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed