{"_id":"0d5b34c6e33e17a6820986b4aa5f3967","slug":"officer-in-villages-far-malnutrition-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर गांवों में दूर करें कुपोषण-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर गांवों में दूर करें कुपोषण-सीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले में कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए जिले में प्रत्येक अधिकारी दो-दो गांवों को गोद ले रहे हैं। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक करते हुए सीडीओ ने कुपोषण की समस्या एवं उसके निवारण को लेकर विस्तार से चर्चा की। गोद लिए गए गांवों में जनवरी 2015 के प्रथम सप्ताह में निरीक्षण करने को कहा। इसके साथ ही साथ कुपोषण की समस्या दूर करने के लिए जन जागरूकता शिविर लगाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की हीलाहवाली न बरतें क्योंकि बच्चों का जब स्वास्थ्य बेहतर होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।
