{"_id":"66bd22e212ffb243e4028eb6","slug":"nursing-home-operator-distributed-uniforms-to-children-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-119594-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नर्सिंगहोम संचालक ने बच्चों को बांटे यूनिफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नर्सिंगहोम संचालक ने बच्चों को बांटे यूनिफार्म
विज्ञापन
फतेहपुर। बाल संस्कार केंद्र कांशीराम कॉलोनी अस्ती में सेवा भारती की ओर से संचालित संस्कार केंद्र में वंचित बच्चों को अल्का नर्सिंग होम की संचालक डॉ. अल्का गुप्ता ने यूनिफार्म बांटे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूनिफार्म पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
बच्चों ने उत्साहित होकर देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किया। गीत में चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है... हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है। बच्चों की प्रस्तुति सुन अतिथि भाव विभोर हो गए। डाॅक्टर ने बच्चों के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्कारशाला संचालक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कार शाला गरीब बच्चों को तराश कर हीरा बनाने की प्रयास कर रही है। इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव प्रांत अध्यक्ष, विनीत श्रीवास्तव महामंत्री, लालजी श्रीवास्तव शिक्षा आयाम प्रमुख, श्यामलाल विभाग कुटुंब प्रबोधन, सदानंद मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, हीरामन तिवारी, विनोद चंदेल कोषाध्यक्ष, डॉ अंगद सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।