फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nursing home

चार अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश जारी

Mon, 19 Oct 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
nursing home
18 अक्टूबर को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ - फोटो : FATEHPUR
खागा। खागा व आसपास चल रहे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य महकमे ने कड़ा कदम उठाया है। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने खागा के चार अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पत्र लिखा है। हालांकि कोतवाली पुलिस को अभी तक एक अस्पताल पर एफआईआर दर्ज करने का पत्र मिलने की जानकारी है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने खागा में चल रहे फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की थीं। 12 अक्टूबर को सीएचसी हरदो के अधीक्षक डॉ. यूपी कुशवाहा ने चार अस्पताल व एक पैथोलॉजी पर दबिश कर नोटिस दी थी। 15 अक्टूबर तक जवाब नहीं मिलने पर अधीक्षक ने रिपोर्ट सीएमओ को दे दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि उनके निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी जौहरी ने खागा के चार अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली खागा को पत्र लिखा है। गलत तरीके से अस्पताल संचालित करने वाले या तो नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराकर लोगों को अच्छी सुविधा दें या फिर अस्पताल बंद कर दें। पकड़े जाने पर मुकदमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे से पहले ही अस्पताल किया बंद : नौबस्ता रोड स्थित जिस अवैध अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमे के लिए पुलिस को पत्र मिला है। वह फिलहाल अस्पताल बंद कर गायब हो गया है। इमारत पर लगा बोर्ड उतार दिया गया है। रोड किनारे लगे बोर्ड पर पेंट करके नाम छिपा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed