{"_id":"a809982b9c08d170a5d338131591acf4","slug":"now-roadways-will-provide-superior-drinking-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज यात्रियों को मुहैया होगा पीने का शुद्ध पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज यात्रियों को मुहैया होगा पीने का शुद्ध पानी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को शुद्ध पानी मुहैया कराने की तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे के रेल नीर की तर्ज पर अब परिवहन निगम के बस अड्डा में परिवहन नीर के बिक्री शुरू कर दी है। रोडवेज की बसों में परिवहन नीर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मुसाफिरों को यात्रा के दौरान पानी की कमी का एहसास न हो सके।
विज्ञापन
रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को शुद्ध पानी के इधर-उधर भटकना पड़ता है। बस स्टैंड पर पाउच वाले पानी को खरीद कर मुसाफिरों को प्यास बुझानी पड़ती है। यात्रियों को घटिया पानी महंगे दामों पर खरीदना पड़ता है। अब मुसाफिरों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे स्टेशनों में बिल रहे रेल नीर के तर्ज पर परिवहन विभाग के बस अड्डा और बसों में परिवहन नीर बिकेगा। बस अड्डा में कार्यदायी संस्था द्वारा कैंटीन खोली जाएगी। रोडवेज की बसों में आइस बाक्स लगाया जाएगा, जिसमें 60 परिवहन नीर की बोतले रखी जा सकेंगी। बसों में रखे गए पानी की बिक्री बस परिचालक करेगा। विभाग ने परिवहन नीर की कीमत 14 रुपये प्रति बोतल निर्धारित की है, जिसमेें बिक्री करने वाले परिचालक को दो रुपये प्रति बोतल का कमीशन दिए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कोट
परिवहन नीर की व्यवस्था बस स्टाप में शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था को बसों में भी पानी के आइस बाक्स लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे यात्रा के दौरान मुसाफिरों को बस में ही पानी उपलब्ध हो सके। - आरएस पांडेय, एआरएम, परिवहन विभाग।
विज्ञापन