{"_id":"e29b07b1c6fde90cb93d3d8993713c13","slug":"now-register-your-complain-in-municipality-get-feed-back-on-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शिकायतें दर्ज कराएं और घर बैठे जानकारी पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शिकायतें दर्ज कराएं और घर बैठे जानकारी पाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनभावन अवस्थी
विज्ञापन
गली में गंदगी, हफ्तों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट, दूषित जलापूर्ति जैसी अन्य बुनियादी समस्याओं के लिए अब लोगों को पालिका के चक्कर बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे। महज एक बार पालिका में शिकायती पत्र देने के बाद घर बैठे मोबाइल मैसेज के जरिए कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी मुहैया करा दी जाएगी।
नगर पालिका ने शहरवासियों को सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए मैसेज सर्विस की व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए लोगों को नगर पालिका में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद पालिका द्वारा गंदगी, खराब स्ट्रीट लाइट, दूषित जलापूर्ति और खस्ताहाल मार्गों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण संबंधी जानकारी मोबाइल मैसेज के जरिए उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
पहली जनवरी से शुरू सुविधा का लाभ लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच इसके लिए पालिका में तेजी से काम हो रहा है।
पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों ने मैसेज सर्विस शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा था।
इसके बाद अधिशाषी अधिकारी रश्मि भारती ने यह सुविधा शुरू की है। नगर पालिका के कंप्यूटर कक्ष में मोबाइल नंबर पंजीकृत किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर नाम, पता आदि दर्ज करा सकता है।
इसके बाद मोबाइल नंबर से जानकारी दी जाएगी। मोबाइल नंबर अंकित होने के बाद गृह कर और जलकर का कितना बकाया है इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पालिका से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के चौबीस घंटे में क्या कार्रवाई की गई इसकी सूचना मैसेज के जरिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
अभी तक 54 लोगों ने मोबाइल नंबर पंजीकृत कराएं हैं।
व्यवस्था अच्छी, लेकिन कड़ाई से हो अनुपालन
नगर पालिका ने मैसेज सर्विस शुरू करके शहरवासियों के लिए एक अच्छी व्यवस्था की शुरूआत की है लेकिन ठीक से व्यवस्था संचालित नहीं हुई तो जनता को लाभ नहीं मिल पाएगा।
लालू मौर्या
आईटीआई रोड निवासी लालू मौर्या ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से गंदगी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पालिका में मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करवाने जाएंगे।
अभय दुबे
सिविल लाइंस के रहने वाले अभय दुबे ने कहा कि मैसेज व्यवस्था तो बहुत अच्छी है यह व्यवस्था तो बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। अभी पंजीकरण नहीं कराया है लेकिन जल्द ही पंजीकरण करा लेंगे।
विराज सिंह
आईटीआई रोड निवासी छात्र विराज सिंह ने दूषित जलापूर्ति और खराब सड़कों की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। कहा कि हाईटेक युग के चलते मैसेज व्यवस्था पालिका का बेहतर कदम है।
मधु चौधरी
शादीपुर चौराहा की रहने वाली डा.मधु चौधरी ने कहा कि शिकायत करने के बाद क्या हुआ इसकी जानकारी के लिए जनता को परेशान होना पड़ता है। मैसेज सर्विस शुरू होने के बाद समस्या के निराकरण की जानकारी मिल जाएगी।
‘नगर पालिका में समस्याओं के निराकरण के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। जनता अपना मोबाइल नंबर पालिका में दर्ज करा दे। इसके बाद नगर पालिका से संबंधित सूचनाएं मैसेज के जरिए भेजी जाएंगी।’- रश्मि भारती, अधिशासी अधिकारी