फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now it's time to return to work, fighting in buses and trains

Fatehpur News: अब काम पर लौटने की आई बारी, बसों-ट्रेनों में मारामारी

Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now it's time to return to work, fighting in buses and trains
फतेहपुर। होली पर घरों में आए लोग अब काम पर लौटने लगे हैं। इस बीच रोडवेज बसों के साथ ट्रेनों में भी भीड़ उमड़ रही है। नियमित ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ती जा रही है। तत्काल कोटे में भी कंफर्म रेल टिकट नहीं मिल रहा है। बसों के फेरे बढ़ाने के बाद भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्वालागंज बस अड्डे से कानपुर, प्रयागराज, बनारस, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, दिल्ली, आगरा रूट पर बसें संचालित होती हैं। अन्य जिले में ड्यूटी कर रहे लोग होली में छुट्टी लेकर घर आए थे, अब उनकी वापसी शुरू हो गई है। रोडवेज बस अड्डे में सुबह से रात तक भीड़ बनी रहती है। इस भीड़ से राहत दिलाने के लिए कानपुर-प्रयागराज रूट पर 50 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, फिर भी यात्रियों को सफर करने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रेलवे में ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ती जा रही है। दिल्ली, पंजाब ओर जाने वाले यात्रियों को मार्च में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। रीवां एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस में अप्रैल महीने में प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है। परिवहन विभाग के एआरएम दयाशंकर सिंह ने बताया कि त्योहार के बाद लोगों की वापसी के कारण बसों में भीड़ बढ़ी है। यात्रियों की इस समस्या को लेकर लोकल बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बस अड्डे मेंं किसी रूट पर अधिक यात्री होने पर बसों को लगाया जाए, इसके लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed