फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now corona vaccine will be available till 10 pm

अब रात 10 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन

Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now corona vaccine will be available till 10 pm
फतेहपुर। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने की तैयारी है। अब जनपद में दो टीकाकरण केंद्रों पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को वैक्सीन लगवाने में काफी राहत मिलेगी। जिला महिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला महिला और पुरुष चिकित्सालयों को विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। एक नवंबर से यहां सुबह आठ से रात 10 बजे तक टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

दो पाली (सुबह आठ से दोपहर दो बजे और दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक) स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जनपद में अब तक साढे़ 12 लाख लोगों ने पहली और 4.35 लाख ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 12.70 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। सीएमओ ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान तेज किया जाएगा।
कोरोना के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ.सुरेश ने बताया कि ऐसे गांव जहां सभी लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली है, उसे कोविड सुरक्षित ग्राम और जहां सभी लोगों ने एक डोज लगवाई है, उसे प्रथम डोज संतृप्त ग्राम की संज्ञा दी जाएगी।

इसके साथ ही वहां के ग्राम प्रधान को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर ऑन द स्पाट बुकिंग भी की जा रही है, लेकिन पहले बुकिंग करवाने वालों को टीकाकरण में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed