फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Now bus passengers will not be helpless on Holi

Fatehpur News: होली पर बेबस नहीं होंगे अब बस यात्री

Mon, 06 Mar 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now bus passengers will not be helpless on Holi
फतेहपुर। होली पर यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के लिए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर चार बसें बढ़ा दी हैं और बांदा, प्रयागराज-कानपुर और लखनऊ रूट पर फेरे दोगुने करने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। इसके लिए चालकों, परिचालकों के अवकाश रद्द कर बसों के संचालन के लिए अधिकारियों की एक टीम बना दी गई है। परिवहन विभाग की अलग-अलग रूटों पर रोडवेज की 113 बसें संचालित हैं। 50 बसें कानपुर-प्रयागराज रूट पर संचालित हैं। लखनऊ रूट पर 10, दिल्ली रूट पर चार और बांदा रूट पर 12 बसें संचालित हैं। त्योहारों पर सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव भी इन्हीं रूटों पर रहता है। इसे देखते हुए कानपुर-प्रयागराज, बांदा और लखनऊ रूट पर बसों के फेरे दोगुने कर दिए गए हैं। वहीं दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। इस तरह से दिल्ली रूट में अब आठ बसें चलेंगी।
विज्ञापन

बस चालक और परिचालकों के लिए लगातार 9-10 दिन तक ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। बसों का बेहतर संचालन कराने के लिए डिपो में कंट्रोल रूम बनाने के साथ एआरएम दयाशंकर सिंह के साथ 10 कर्मियों की भी टीम लगाई गई है। यह टीम बस अड्डे में जिस रूट पर अधिक सवारियां होंगी, उसके चालक, परिचालक को सूचना देगी। डिपो में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। रोडवेज वर्कशाप में बसों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

...........
इन रूटों पर बसों की होगी सुविधा
रूट---- बसों की संख्या
कानपुर-प्रयागराज 50
दिल्ली 8
लखनऊ 10
बांदा-लखनऊ 02
बांदा 10
आगरा 04
मथुरा 02
देवरिया 02
लोकल 25
वर्जन
होली में बाहर से आने वाले लोगों व बस अड्डे से गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए कानपुर-प्रयागराज रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली और आगरा रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। - दयाशंकर सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed