{"_id":"67646ee7956c566e0708cc54","slug":"notice-to-three-firms-purchasing-paddy-without-six-r-receipt-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-126190-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिना सिक्स आर रसीद के धान खरीदने वाली तीन फर्मों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिना सिक्स आर रसीद के धान खरीदने वाली तीन फर्मों को नोटिस
विज्ञापन
बिंदकी। किसानों के साथ गबन की हुई घटना के बाद भी निजी फर्मों की ओर से मनमानी की जा रही है। माल खरीदते वक्त व्यापारी सिक्स आर रसीद नहीं काट रहे। मामले की शिकायत पर दो दिन पूर्व एसडीएम ने आढ़तों में छापेमारी की थी। कमियां पाए जाने पर तीन फर्मों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने मंडी प्रशासन के साथ मंगलवार को कस्बे की कई फर्मों में छापेमारी कर छह से अधिक व्यापारियों के यहां जांच-पड़ताल की। व्यापारियों ने किसानों से धान तो खरीदा, लेकिन सिक्स आर रसीद नहीं काटी। धान खरीदने के कई दिन बीत जाने के बाद भी किसानों का भुगतान भी नहीं किया गया।
जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद एसडीएम ने मंडी प्रशासन को संबंधित फर्मों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार को मंडी सचिव इंद्र कुमार सिंह ने तीन फर्मों ऋषभ ट्रेडिंग कंपनी, श्री बिहारी जी ट्रेडिंग कंपनी, और आरपी ट्रेडर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है। तीनों फॉर्म ने किसानों से धान खरीदने के बाद सिक्स आर रसीद नहीं काटी थी और न ही किसानों को समय से भुगतान किया था।
विज्ञापन
मंडी सचिव ने बताया कि कमियां पाए जाने पर नोटिस दिया है। सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।