फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Not a single student of Bhatpurwa reached Narayanpur School

Fatehpur News: भटपुरवा का एक भी छात्र नहीं पहुंचा नरायनपुर स्कूल

Sat, 19 Jul 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Not a single student of Bhatpurwa reached Narayanpur School
हुसैनगंज। भटपुरवा के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने विलय किए गए नरायनपुर विद्यालय से पूरी तरह दूरी बना ली। छात्रों के स्कूल न पहुंचने की सूचना पर एडीएम विद्यालय पहुंचे। अभिभावक और अध्यापकों से बातचीत की। उन्होंने भटपुरवा से नरायनपुर के रास्ते की हकीकत जानी।
विज्ञापन

ब्लॉक भिटौरा के भटपुरवा प्राथमिक विद्यालय में 18 छात्र व छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्हें नरायनपुर विद्यालय में विलय किया गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को भटपुरवा के विद्यालय में अध्यापकों को अंदर बंद कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि असुरक्षित रास्ता होने के साथ इस स्कूल की दूरी अधिक है। ऐसे में वह अपने बच्चों को नरायनपुर स्कूल पढ़ने नहीं भेजेंगे। भटपुरवा विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय लकड़ी के शिक्षामित्र की शुक्रवार को ड्यूटी लगाई गई, लेकिन एक भी छात्र नरायनपुर या भटपुरवा स्कूल नहीं पहुंचा। भटपुरवा के दोनों अध्यापक नरायनपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। एक घंटा रुकने के बाद प्रधानाध्यापक साधना सोनी लौट गईं। सुबह 10 बजे के बाद एडीएम अविनाश त्रिपाठी भटपुरवा विद्यालय पहुंचे। उन्होंने भटपुरवा और नरायनपुर के बीच की दूरी व रास्ते का जायजा लिया। इसके बाद एडीएम भटपुरवा पहुंचे। उन्होंने छात्रों के अभिभवकों से मिलकर बच्चों को नरायनपुर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। असुरक्षित रास्ता व गांव से अधिक दूरी होने की बात कहकर अभिभावकों ने अपने बच्चों को गांव के बाहर स्कूल भेजने से मना कर दिया। अधिकारी के समझाने पर शबनम अपने दो बच्चों को नरायनपुर स्कूल ले जाने के लिए तैयार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed