फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Non-bailable warrant issued against six locators including Rangbaaz Dhaba operator

Fatehpur News: रंगबाज ढाबा संचालक समेत छह लोकेटरों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

Thu, 25 Dec 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against six locators including Rangbaaz Dhaba operator
फतेहपुर। जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामले में एसटीएफ की कार्रवाई के तहत रंगबाज ढाबा संचालक समेत छह लोकेटरों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पुलिस संपत्ति कुर्की का नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

11 नवंबर को थरियांव थाने में एसटीएफ की ओर से दर्ज प्राथमिकी में राधानगर थाने के जयरामनगर निवासी धीरेंद्र सिंह, अबू मोहम्मदपुर के ट्रक चालक विक्रम सिंह, एआरटीओ के चालक बबलू पटेल, खनिज अधिकारी और उनके चालक, राजू सिंह व लोकेटर मुकेश तिवारी को नामजद किया गया था। मौके पर धीरेंद्र सिंह और विक्रम सिंह को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

जांच में कुलदीप, बेराढ़ीवा के रंगबाज होटल संचालक संदीप पटेल और उसके करीबी, दबंग होटल के संचालक विकास पटेल सहित कुल 11 नाम सामने आए। इनमें से संदीप पटेल, निलंबित गनर राजू सिंह, बबलू पटेल, मुकेश तिवारी, कुलदीप और संदीप का करीबी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी एंटी करप्शन कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। विवेचक सीओ वीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश लगातार दी जा रही है और हाजिरी न होने पर कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed