फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No trace of the three-year-old innocent was found even on the third day.

Fatehpur News: तीन वर्षीय मासूम का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Fri, 27 Feb 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
No trace of the three-year-old innocent was found even on the third day.
किशनपुर। थाना क्षेत्र के लोची का डेरा मजरे इटरौरा गांव से लापता तीन वर्षीय अंकुश का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। नदी में डूबने की आशंका पर बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम ने ससुर खदेरी नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं पुलिस जंगलों में ड्रोन के जरिये तलाश करती रही।
विज्ञापन

लोची का डेरा निवासी हरिशंकर निषाद का पुत्र अंकुश मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजन की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की लेकिन लगातार तीसरे दिन भी बच्चे का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ प्रयागराज की टीम ने करीब तीन घंटे तक नदी में तलाश की, पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं पिपरहा डेरा गांव से एक पांच वर्षीय बच्ची और खखरेरू थाना क्षेत्र से एक अन्य बच्चा भी लापता है। लगातार बच्चों के गायब होने से ग्रामीणों में दहशत है और बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। विजयीपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ के साथ पुलिस भी लगातार तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed