फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No to new, old job run

नई मिली नहीं, पुरानी से चलाया काम

Fri, 11 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
No to new, old job run
प्रधान डाकघर में लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ और एक हजार रुपये की नोट जमा करने और बदलने के लिए डाकघर में सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते यहां लंबी लाइन लग गई। अतिरिक्त काउंटर होने के बाद भी भीड़ अधिक होने से काउंटरों के  बाहर अफरा तफरी रही। यहां पर नई करेंसी न होने की वजह से ग्राहकों को पुरानी नोटें ही पकड़ाई गई। डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने बताया कि कैश की डिमांड की गई है। ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी, कैश दिया जाएगा।
विज्ञापन



फतेहपुर। नोटें बंद होने से व्यापार जगत में उथल पुथल मच गई है। दो दिनों के अंतराल में अलग अलग बाजारों में रोज के दिनों के सापेक्ष करीब 16 करोड़ का व्यापार कम हुआ है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि जिले में किराना, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन, खाद्य सामग्री से प्रतिदिन की बिक्री का अनुमान लगाया जाता है। दो दिनों में नोटें बंद होने से करीब साठ फीसदी बिक्री डाउन हुई है। इसी प्रकार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने बताया कि सोना चांदी की बिक्री पर बहुत बुरा असर पड़ा है। दो दिनों में सराफा कारोबारियों को करोंड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



रेस्टोरेंट, होटल वाले पहले करते पूछताछ
फतेहपुर। नोट बंद होने के बाद चाय, पान और होटल रेस्टोरेंट वाले सामान देने से पहले ग्राहकों से अच्छी तरह पूछताछ कर रहे। शहर के कचहरी, शादीपुर, चौक, ज्वालागंज में स्थित होटल रेस्टोरेंट में अक्सर लोग पांच सौ और हजार रुपये की नोट देते थे। इस पर ग्राहकों के पहुंचते ही पहले पूछा जा रहा है कि फुटकर पैसे हों तो आर्डर दो क्योंकि पांच सौ और एक हजार रुपये की नोट नहीं लेंगे। इससे ग्राहकों को दिक्कत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम के निर्णय को सराहा
फतेहपुर। अमेजिंग क्लब आफ सोशल वेलफेयर की बैठक में पांच सौ और हजार रुपये की नोट बंद होने पर खुशी जताई गई। कहा कि आजाद देश में पहली बार गरीब हंस रहा है और अमीर रो रहा है। प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय को सराहा गया। इस मौके पर करन चौधरी, आशुतोष द्विवेदी, पवन कुमार, दिलीप कुमार, प्रांजल, शुभम वर्मा, गौरव, गुरु, कान्हा, समीर पांडेय, अनुज, अभिषेक शुक्ला मौजूद रहे।



हुसैनगंज बैंकों में बंटे टोकन
फतेहपुर। हुसेनगंज क्षेत्र में स्थित बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। अव्यवस्था को देखते हुए ग्राहकों को टोकन वितरित किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राहकों को टोकन दिया गया है। शुक्रवार को कैश ग्राहकों को दिया जाएगा।



पहले दिन जमा हुआ करीब चार अरब कैश
फतेहपुर। जिले की लगभग सभी बैंकों में ग्राहकों ने पहुंचकर पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा किए। बताते चलें कि जिले करीब सभी बैंकों की दो सौ शाखाएं हैं। दिनभर में पहले दिन करीब चार अरब कैश जमा होने का अनुमान हैं। वहीं बैंक आफ बड़ौदा लीड बैंक के मैनेजर एसएस तोमर ने बताया कि अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। क्योंकि सभी बैंकों की कंपाइल रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन बैंकों की संख्या के हिसाब से इतना कैश जमा होने का अंदाजा है।
 --------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed