फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No Entry entered stranded truck, took six hours jam

नो इंट्री में घुसे ट्रक फंसे, छह घंटे लगा जाम

Sun, 06 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
No Entry entered stranded truck, took six hours jam
ट्रकों के फंसने से बांदा टांडा मार्ग में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। शहर के बांदा टांडा मार्ग में नो इंट्री में ट्रकों के घुस जाने से रविवार को करीब छह घंटे लंबा जाम लगा रहा। राहगीर और इलाकाई दोनों परेशान हुए। पीएसी मोड़ गेट के समीप जर्जर सड़क में ट्रकों के फंस जाने से समस्या और गंभीर बन गई। ऐसे में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग रही। बता दें कि नो इंट्री होने के बाद भी खस्ताहाल सड़क में  ओवरलोड ट्रकों का आवागमन जारी है। आए दिन वाहन फंस जाते हैं लोगोें को इस समस्या से परेशान होना पड़ता है।

विज्ञापन


रविवार को प्रात: करीब चार बजे पीएसी गेट मोड़ के पास एक ओवरलोड ट्रक का पहिया धंस गया। इससे पीछे लगे अन्य ट्रक भी खड़े हो गए। इससे पहले यहां दो ट्रक पहले से फंसे थे। इस प्रकार तीन ट्रक समानांतर फंस गए जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। हालांकि दोपहर बाद फं से ट्रकों को निकाला गया, तब जाकर जाम खुल सका। चौकी इंचार्ज राधानगर गोविंद मिश्रा ने बताया कि नो इंट्री के समय वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रात के वक्त ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाने की वजह से दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed