फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No electricity, Bilbilaa patient

बिजली नहीं, बिलबिलाए रोगी

Tue, 07 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
No electricity, Bilbilaa patient
अस्पताल में इलाज को पहुंचे रोगी। - फोटो : अमर उजाला

अलग फीडर की सुविधा होने के बाद भी सदर अस्पताल के रोगी और तीमारदार गर्मी में बिलबिला रहे हैं। घंटों की कटौती से हर रोज हायतौबा की स्थिति देखने को मिल रही है। बिजली न होने से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। रात और दोपहर में बत्ती गुल होने से मर्ज और गहरा रहा है। यह स्थिति तब बनी है जब स्वास्थ्य विभाग ने 12 लाख रुपया एडवांस के तौर पर जमा कर रखा है।

विज्ञापन


जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मौजूदा समय में रोजाना आठ सौ से एक हजार ओपीडी हो रही है। इसके अलावा आईपीडी के 118 बेड भी रोगियों से भरे हैं। इस अस्पताल को बिजली समस्या से दूर रखने के लिए 86 लाख रुपये से निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिलाने की व्यवस्था हुई थी।
विज्ञापन


इसके लिए दो साल पहले राधानगर से स्वतंत्र फीडर के जरिए सदर अस्पताल को आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन यह सिलसिला कुछ दिन ही चल सका। इधर, कई महीने से अस्पताल का अलग फीडर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकरगंज फीडर से अस्पताल को बिजली दी जा रही है। इस फीडर पर लोड अधिक होने से आए दिन कोई न कोई समस्या खड़ी होती है और जमकर कटौती की जाती है। शनिवार की रात गुल हुई बिजली रविवार की शाम छह बजे सुचारू हो सकी और आधे घंटे बाद फिर गुल हो गई।

रात बिजली गुल रही और सोमवार की सुबह 10 बजे आई। इसके बाद दोपहर में तीन बजे गुल हो गई, जो शाम पौने छह बजे आई। ऐसी दशा में ओपीडी से लेकर आईपीडी तक में मौजूद रोगी, तीमारदार के साथ डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ हायतौबा करता नजर आया।  


सीएमएस डा. ओपी द्विवेदी ने बताया कि हाइडिल खुद समस्या की जड़ बना है। समस्या का हल अभी तक नहीं खोजा जा सका है। ऐसा भी नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग समय से बिल न देता हो, अभी ही 12 लाख रुपया एडवांस जमा किए हैं। इसके बावजूद अस्पताल को बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed