फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No destination, no destination, determined to stay on the road

Fatehpur News: न मंजिल, न ठिकाना, सड़क पर ही रहने का ठाना

Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
No destination, no destination, determined to stay on the road
फतेहपुर। न मंजिल, न ठिकाना, सड़क पर ही रहने की ठाना। यह स्थिति शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ई-रिक्शों की है। अभी तक ई-रिक्शों के लिए शहर में कहीं स्टैंड की व्यवस्था और कोई रूट निर्धारित नहीं है। ई-रिक्शे हर समय सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं। इनकी वजह से दिनभर मुख्य सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन



ढाई लाख आबादी वाले शहर में करीब 10 हजार ई रिक्शे हैं। 50 फीसदी ई-रिक्शों का परिवहन विभाग में पंजीयन तक नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में ई-रिक्शों को खड़ा करने के लिए पूरे शहर में कोई स्थान चिह्नित नहीं है। ई-रिक्शे 24 घंटे सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। ई-रिक्शों के लिए अभी तक कोई रूट भी निर्धारित नहीं है। जिस रिक्शे को जहां के लिए सवारी मिलती हैं, वह वहीं के लिए निकल पड़ता है।
विज्ञापन




सवारी मिलने के संभावित स्थानों पर ई-रिक्शे हर समय आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। जिला अस्पताल के सामने, कचहरी, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, बाकरगंज चौराहा, अशोक नगर बस स्टैंड, जयरामनगर बस स्टैंड, चौक चौराहा, हुसैनगंज बस स्टैंड हाईवे के नीचे हर समय बड़ी तादाद में ई-रिक्शे खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इन स्थानों से बाइक सवार भी नहीं निकल सकते हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 10 और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मुख्य मार्ग सिर्फ ई-रिक्शाें से पटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल के सामने ई-रिक्शों के कारण मरीजों की जान सांसत में रहती हैं। गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस और निजी वाहनों को आड़े तिरछे खड़े ई-रिक्शो के कारण अस्पताल के अंदर घुसना मुश्किल होता है। अस्पताल गेट के बाहर खड़े यातायात पुलिस से डंडा खटकाने के बाद ऐसे वाहन अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं। यहां पर एंबुलेंस व निजी वाहनों को काफी देर तक गेट में प्रवेश करने के लिए खड़ा होना पड़ता है।



जिला अस्पताल के सामने, कचहरी, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, बाकरगंज चौराहा, अशोक नगर बस स्टैंड, जयराम नगर बस स्टैंड, चौक चौराहा, हुसैनगंज बस स्टैंड हाईवे के नीचे, बर्मा चौराहा समेत अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा काफी संख्या में खड़े होते हैं।




ई रिक्शा स्टैंड बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। शहर के कई स्थानों पर जमीन देखी भी गई है। उपयुक्त स्थान पर जल्द ही ई रिक्शा स्टैंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही ई-रिक्शों के लिए रूट चयन की प्रक्रिया पूरी होगी।



-राजकुमार मौर्य (एडवोकेट), चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed