{"_id":"57cc71c74f1c1bb030317756","slug":"niranjan-jyoti-miffed-at-deen-dayal-shoddy-work-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल योजना में घटिया काम पर साध्वी निरंजन जयोति खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल योजना में घटिया काम पर साध्वी निरंजन जयोति खफा
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
डाक बंगले में अधिकारियों को निर्देश देती साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना में गांव और मजरों में कराए गए घटिया काम से केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति खफा हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था नागार्जुन कंपनी के अफसरों को फटकार लगाते हुए काम में सुधार न होने पर ब्लैक लिस्टेड करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने पीडब्लूडी डाक बंगले में बिजली विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। जिले में अधाधुंध कटौती पर अधीक्षण अभियंता और दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं की क्लास ली। इस दौरान विद्युतीकरण के काम में हीलाहवाली बरतने की शिकायतें मिलने पर नागार्जुन कंपनी को निशाने पर रखा। कहा कि गांवों में कहीं खंभे गायब हैं तो कहीं तार नहीं हैं।
विज्ञापन
बीपीएल कार्डधारकों को कनेक्शन देने में शुल्क लेने की शिकायतें मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। बैठक के दौरान आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए चीफ इंजीनियर को फोन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री शहरी आवास और ग्रामीण आवास योजना की बैठक होनी थी लेकिन सभी अधिकारियों के न आने से साध्वी ने नराजगी जताई और बैठक निरस्त कर दी। इस दौरान राकेश तिवारी, शिव प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, अवधेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन