{"_id":"5ae8a71d4f1c1b6e098b7577","slug":"nine-toilets-a-square-in-11-sadhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 में नौ शौचालय एक वर्ग को देने पर बिफरीं साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 में नौ शौचालय एक वर्ग को देने पर बिफरीं साध्वी
fatehpur
Updated Tue, 01 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। ग्राम स्वराज अभियान के कार्यक्रमों की कड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गोहरारी गांव में रात्रि प्रवास किया। मंगलवार सुबह गांव के ही दलित के घर जलपान किया। समस्याएं सुनीं और गांव निरीक्षण पर निकल पड़ीं। शौचालय की समीक्षा में ग्राम प्रधान ने जो सूची दिखाई, उससे साध्वी का पारा चढ़ गया। 11 शौचालय में से नौ एक विशेष वर्ग को दिए गए थे। अफसरों में सन्नाटा पसर गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गोहरारी गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष राम कुमार पांडेय के घर रात्रि प्रवास किया। अगली सुबह उन्होंने गांव के दलित संतलाल रैदास के घर जलपान किया। पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचाई। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायतें सुनने का सिलसिला चला। गांव के रमेश ने बताया कि शौचालय के लिए गड्ढा बनवा दिया गया, लेकिन इसके बाद से किसी का अता पता नहीं है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधान राजन यादव से शौचालय की सूची मांगी। सूची में गांव के 11 शौचालय पूर्ण दिखाए गए, जिसमें नौ शौचालय एक ही वर्ग विशेष के थे। साध्वी बिफर पड़ीं। ग्राम प्रधान से कहा कि अपने वोट बैंक के लिए विकास में राजनीति न करें। यह भाजपा की सरकार है, किसी और की नहीं। सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें। सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है ना कि किसी खास का।
इसके बाद गांव की विधवा मैकी ने बताया कि नौ माह से कोटेदार ने राशन नहीं दिया है। उन्होंने कोटेदार से पूछताछ की तो पता चला कि महिला का कार्ड ऑनलाइन फीड ना होने से राशन नहीं मिल रहा। जिस पर साध्वी ने एसडीएम बिंदकी हरिहरराम को कार्ड ऑनलाइन फीड कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, अपर्णा सिंह गौतम, रज्जनलाल त्रिवेदी, मनोज निषाद, श्यामलाल निषाद, मंजू शुक्ला और डा. विमल चौरसिया भी रहे।