फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine policemen close to SHOs are on the line

Fatehpur News: थानेदारों के करीबी नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 16 Apr 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nine policemen close to SHOs are on the line
फतेहपुर। थानेदारों से करीबी के तौर पर चर्चित नौ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। ये सभी अलग-अलग थानों में थानेदारों के कारखास के रूप में पहचाने जाते थे। इनके खिलाफ शिकायतों की जांच भी लंबित थी। इसके आधार पर कार्रवाई मानी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जहानाबाद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ओम तिवारी, गाजीपुर थाने में तैनात कांस्टेबल ललित मिश्रा, बॉबी गुर्जर, हेड कांस्टेबल लोकदीप पांडेय, हुसैनगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विष्णुदेव सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रामकुमार पाराशर, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह और राधानगर थाने में तैनात कांस्टेबल सुधांशु शुक्ला को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दायरे में आए इन कर्मियों को थानेदारों का करीबी बताया जाता है। एसपी के अनुसार इनके खिलाफ पूर्व से जांच चल रही थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने चर्चित निशाने पर, नए कारखास सक्रिय
कार्रवाई की जद में आए अधिकांश हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल लंबे समय से कई थानों में तैनात रहे हैं और हर जगह कारखास के रूप में काम करते रहे। विभाग में चर्चा है कि थानेदार अब ऐसे चर्चित चेहरों से दूरी बना रहे हैं क्योंकि उनसे नजदीकी खुद के लिए जोखिम बन सकती है। इसी के चलते नए चेहरों को कारखासी के लिए आगे किया जा रहा है जिन पर फिलहाल कोई दाग नहीं है। महकमे में यह भी चर्चा है कि नए कारखासों की कार्यशैली पुराने कर्मियों से अधिक सक्रिय और प्रभावी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed