फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine illegal cuts in 22 km on National Highway

Fatehpur News: नेशनल हाईवे पर 22 किमी में नौ अवैध कट

Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nine illegal cuts in 22 km on National Highway
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे के अवैध कट बाइक सवारों के लिए यमराज बने हुए हैं। अवैध कटों से निकलते समय बाइक सवार अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था अवैध कटों को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन

शहर से थरियांव के बीच 22 किमी दूरी में हाईवे पर नौ अवैध कट हैं। लोगों ने अपनी सुविधानुसार अवैध कट बनाए हैं। यह कट दुर्घटनाओं के कारक बने हैं। सुल्तान नगर, एकारी मोड़, बिलंदा पश्चिमी बाईपास, हसवा पीएनसी प्लांट, दनियालपुर मोड़, उसरैना मोड़, दिहुली पाइप सेंटर, बहिलापुर गांव, सीतापुर मोड़ पर अवैध रूप से हाईवे की ओर रास्ता खोल दिया गया है। इससे अक्सर बाइक और साइकिल सवार पांच किमी के चक्कर से बचने के लिए निकलते हैं। थोड़ी सी चूक होने पर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कटों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ती है।थरियांव क्षेत्र में होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने मनमर्जी से कट बना लिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

-वर्जन--
मामले की जानकारी के लिए टीम भेजी जाएगी। ये सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है कि अवैध कट बंद हों।
पंकज यादव, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed