फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nilgayon terror of farmers

नीलगायों के आतंक से किसान परेशान

Fri, 19 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nilgayon terror of farmers

खागा में सूखे की मार झेल रहे किसान नीलगायों के आतंक

विज्ञापन
से परेशान हैं। जो फसलें हैं उन्हें नीलगाय सफाचट कर रही हैं। किसानों को फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।

क्षेत्र में हर तरफ नीलगायों का झुंड पसरा है। फसलें तैयार भी नहीं हो पाती हैं कि नीलगाय उन्हें अपना चारा बना लेती हैं। किसानों का भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाती हैं।

किसान रामकिशन, प्रेमनरायण मिश्रा, गंगाप्रसाद और लखन विश्वकर्मा ने बताया कि एक तो सूखे की मार, ऊपर से नीलगायों का आतंक, ऐसे में किसानों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

गेहूं, आलू चना, मटर, लाही, सरसों और अन्य सब्जी की फसलों का नीलगाय नुकसान करती हैं। वही केले की खेती करने वाले किसान रामशंकर ने बताया कि पहले केले के पौधे को अपना चारा बनाती हैं।

बची हुई फसल को तहस नहस भी कर देती हैं। किसान चंदिका प्रसाद, जगदेव, महमूद, राजाराम ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए रखवाली करनी पड़ती है। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि नीलगाय को अनुमति लेकर ही मारा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed