फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NHAI removes encroachment over drain in Aung

Fatehpur News: एनएचएआई ने औंग में हटाया नाले के ऊपर का अतिक्रमण

Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
NHAI removes encroachment over drain in Aung
फतेहपुर। औंग कस्बे में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर एनएचएआई की जमीन खाली कराई। व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना है कि प्रशासन ने निशान कहीं और लगाए हैं और तोड़फोड़ किसी अन्य हिस्से में की जा रही है। भवनों के अंदर चार मीटर तक निशान लगाए गए हैं जबकि व्यापारियों का दावा है कि उन्हें जमीन का कोई मुआवजा अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

मलवां ब्लॉक के औंग में नेशनल हाईवे-2 पर मंगलवार को बुलडोजर चला। बिंदकी तहसील की नायब तहसीलदार रचना यादव की मौजूदगी में सर्विस सड़क से 25 मीटर तक का अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि नाले की सफाई में अतिक्रमण के कारण अवरोध पैदा हो रहा है। इससे जल निकासी की समस्या बनी रहती है। अवरोध दूर करने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। प्रगतिशील किसान शैलेंद्र सिंह पटेल ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। एनएचएआई के पीडी पंकज यादव ने बताया कि एनएचएआई अपनी जमीन से अतिक्रमण हटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed