फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Newly married woman dies after consuming poison, accused of murder

Fatehpur News: जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 14 May 2023 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies after consuming poison, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमौली। जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सौखीलाल की पुत्री ईशा देवी (30) की शादी आठ फरवरी 2023 को चांदपुर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर फरहदपुर निवासी वीरेंद्र के साथ हुई थी। जहरीले पदार्थ के सेवन से ईशा की शनिवार को घर में मौत हो गई। मृतका के भाई जितेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बहन ईशा देवी को उसका पति वीरेंद्र, देवर झल्लू,जेठ जितेंद्र, जेठानी मिथलेश कुमारी, ननद मंजू पत्नी दीपचंद्र शादी के बाद से दहेज में सोने की चेन, बाइक और एक लाख रुपये नकदी की मांग करने लगे थे। मारपीट औरगाली गलौज करते थे। कई बार पंचायत भी हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति और ससुरीजनों ने शनिवार को बहन की पिटाई की। पिटाई से बहन की मौत हुई है। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed