{"_id":"693b14c711e061da97070364","slug":"nephew-killed-in-truck-collisionuncle-injured-commotion-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145401-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत...चाचा घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत...चाचा घायल, हंगामा
विज्ञापन
फाइल फोटो-20-सचिन सिंह। स्रोत परिजन
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बुधवार रात बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई। चाचा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। ट्रक और चालक को पकड़ने की मांग को लेकर परिजन ने हंगामा किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझाकर परिजन को शांत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक कर ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी सचिन सिंह (19) चुरियानी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह चाचा सत्यम सिंह के साथ गुजरात के सूरत जा रहे बड़े भाई को नितिन को छोड़ने रात को रेलवे स्टेशन आया था। ट्रेन में बैठाने के बाद चाचा-भतीजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
राधानगर थाने के अंदौली पुलिया के पास गाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से उछलकर चाचा-भतीजे रोड पर गिरे। भतीजे सचिन पर ट्रक का टायर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाचा घायल हो गया।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे। परिजन ने पुलिस को शव उठाने से रोककर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत किया। पिता ने बताया कि नितिन रोजगार के लिए सिलसिले से सूरत जा रहा था।
उसे छोड़कर लौटते समय छोटा बेटा हादसे का शिकार हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि बाइक सवारों का हेलमेट नहीं मिला है। कैमरे चेक कर हादसा करने वाले ट्रक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
सड़क हादसे में युवक घायल
नगर के बैरागी का पुरवा निवासी ओम नारायण विश्वकर्मा (40) बाइक से बृहस्पतिवार दोपहर कैनाल रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इस दौरान स्टेशन की ओर से आ रहे एक बुलेट सवार ने ओम नारायण को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना कोतवाली में नहीं दी गई है।