फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neither the drain is cleaned nor the water is coming in the taps.

Fatehpur News: न नाली की सफाई, न नलों की टोटियों में आ रहा पानी

Thu, 09 Oct 2025 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Neither the drain is cleaned nor the water is coming in the taps.
फोटो-14-बीडीओ को ज्ञापन सौंपते भाकियू के सदस्य। संवाद
विजयीपुर (फतेहपुर)। गांवों में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रत्नाकर त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ब्यौटी गांव में नालियों की सफाई न होने, कूड़ा गाड़ी न चलने और हर घर नल योजना के तहत टोटियों से पानी न आने की समस्याएं उठाई गईं।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को भी प्रशासन को इन समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बीडीओ ने बताया कि गांव में निरीक्षण और सफाई के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन




संचारी अभियान चलाया जा रहा है और खाद की आपूर्ति अगले सप्ताह तक पूरी कर दी जाएगी। बाकी समस्याएं भी जल्द हल की जाएंगी। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, लखन सिंह, अजय सिंह, विनोद सिंह, राजकुमार, नितिन सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed