फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbours beat up man for scolding his wife, threaten to shoot him

Fatehpur News: पत्नी को डांटने पर पड़ोसियों ने पीटा, गोली मारने की दी धमकी

Tue, 28 Oct 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Neighbours beat up man for scolding his wife, threaten to shoot him
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव में रविवार रात एक युवक ने पत्नी को डांटा तो पड़ोसियों ने आपत्ति जता उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटने के साथ ही बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


उरौली गांव निवासी राममिलन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे छोटा भाई जितेंद्र सिंह किसी बात पर पत्नी को डांट रहा था। तभी पड़ोसी विश्वेश्वर सिंह उर्फ चुन्नू, भाई लाखन सिंह, भतीजा शिव प्रताप सिंह उर्फ थानेदार और अजय प्रताप सिंह उर्फ मोटू सिंह गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे राजकिशोर सिंह को भी पीट दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने बंदूक तानकर गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब वे और अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed