फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor tried to rape a sleeping woman

Fatehpur News: सो रही महिला से पड़ोसी ने की दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Neighbor tried to rape a sleeping woman
खखरेरू। सो रही महिला से पड़ोसी युवक ने शनिवार रात दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात चारपाई पर सो रही थी। रात करीब एक बजे पड़ोसी मो. कलीम कुरैशी घर में आंगन के रास्ते घुस आया। उसकी चारपाई पर लेटकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर मुंह दबा लिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत गई महिला लापता
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला 26 दिसंबर से लापता है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय पत्नी घर से जानवरों के लिए चारा लेने खेत गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजन ने महिला के रिश्तेदार और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। सुराग नहीं लगने पर सुबह महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed