फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Neighbor's collapsing wall, child's death, three injured

पड़ोसी की ढही दीवार, बच्ची की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Feb 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's collapsing wall, child's death, three injured
फाइल फोटो शिवांगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पड़ोसी की शनिवार को दीवार ढहने से एक बच्ची की दबकर मौत हो गई। दंपति समेत तीन घायल हो गए। एक लड़के को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी मन्नीलाल घर के बाहर पत्नी फूलमती के साथ चारपाई पर बैठे थे। उनके पड़ोसी योगेश की दो साल की बेटी शिवांगी और शिवशंकर का दस साल का बेटा आशीष उनके पास खेलने लगे। अचानक दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में चारों दब गए।
विज्ञापन


ग्रामीण ने मशक्कत कर मलबे को हटाकर चारों को बाहर निकाला। घायल शिवांगी और आशीष को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर शिवांगी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशीष को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। शिवांगी की मां कुंती देवी रो-रो कर बेेहाल हो गई। परिजनों ने बताया कि योगेश मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के हैं। शादी के बाद से वह यहां ससुराल में ही रह रहे हैं। फेरी लगाकर परिवार का जीवनयापन करते हैं। परिवार में तीन बच्चे आरती, पूजा और रवि हैं, शिवांगी सबसे छोटी थी। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि घटना की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed