फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Negligence: Spent 14 hours to connect the fuse

लापरवाही : फ्यूज जोड़ने में लगा दिए 14 घंटे

Tue, 19 Sep 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Spent 14 hours to connect the fuse
बिंदकी। बिजली विभागीय की लापरवाही के चलते लाहौरी मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित रही। यहां पर सिर्फ 30 मिनट में न्यूट्रल तार (फ्यूज) को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकती थी, लेकिन इसकी जगह बिजली पोल लगाने और तार बिछाने के काम होते रहे। इन कामों में 14 घंटे लग गए। इस बीच मोहल्लेवासी छोटा फाल्ट सुधरवाने के लिए रातभर घंटों गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे अचानक लाहौरी मोहल्ले का फेस चला गया। इससे मोहल्ले के 100 से अधिक घरों पर सिर्फ अर्थिंग ही पहुंच रही थी। गर्मी से परेशान विद्युत उपभोक्ता नजाही बाजार स्थित उपकेंद्र पहुंचे। यहां पर चार लाइनमैन जालिम सिंह, हेमंत, सर्वेश और शिवा ड्यूटी पर मौजूद मिले। लाइनमैन से फाल्ट ठीक करने को कहा। इसके बाद भी पूरी रात एक भी कर्मचारी फॉल्ट बनाने नहीं पहुंचा। सुबह से लोगों ने उपकेंद्र के चक्कर लगाना शुरू किया, लेकिन अधिकारी अन्य स्थानों पर मरम्मत के बाद काम की बात कहते हुए टरकाते चले गए।
विज्ञापन

लाइनमैन मंगलवार दोपहर 1:30 बजे पहुंचे। न्यूट्रल के तार को जोड़ा और दोपहर दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। महज 30 मिनट के सुधार कार्य के लिए उपभोक्ताओं को 14 घंटे तक इंतजार और परेशानी उठानी पड़ी। कमोबेश यही हाल कस्बे के अधिकांश क्षेत्र का रहा। दक्षिणी फीडर से ओम शांति ओम गली, जहानपुर, मुगलाही समेत, पुरानी बिंदकी समेत कई मोहल्लों की बिजली रात से दिन तक बाधित रही। दिन में दोपहर 2 बजे के बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन कुछ मिनटों बाद गुल हो गई। इस बीच कस्बेवासी गर्मी से पूरी रात परेशान रहे। सुबह से बूंद-बूंद पानी को तरस गए। लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
टूटे पोल को बनाने में लगाया समय
सोमवार रात एक वाहन ने बिजली के पोल पर टक्कर मार दी। उसे सुधारने के लिए पूरे कस्बे की बिजली को बाधित रखा गया। फ्यूज व तार फाल्ट के छोटे-छोटे कामों को बाद में किया गया। इससे बिजली कटौती से पूरे कस्बेवासी प्रभावित रहे।

इनसेट---
कम और अप्रशिक्षित लाइनमैन से बढ़ी परेशानी
विभागीय अधिकारी ने बताया कि चार फीडर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कम से कम 16 लाइनमैन होने चाहिए। लेकिन वर्तमान में 13 लाइनमैन तैनात हैं। इसमें भी कई लाइनमैन प्रशिक्षित नहीं है। अनुभवहीन लाइनमैन के कारण विद्युत फाल्ट बनाने में मदद नहीं मिलती है। इससे अक्सर समस्याएं उठानी पड़ती हैं।
-------------
स्पीकअप---
- लाहौरी मोहल्ला निवासी इकरार बेग उर्फ लाला ने बताया कि फेस चले जाने के बाद वह मोहल्ले के कई लोगों के साथ उपकेंद्र पहुंचे थे। समस्या बताने के बाद भी पूरी रात कोई भी लाइनमैन फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा।
- लाहौरी मोहल्ला निवासी अवध नारायण पांडे ने बताया कि बिना बिजली गर्मी के कारण पूरी रात घरों में बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल रहा। अगली सुबह विद्युत आपूर्ति शुरू न हो पाने के कारण पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ी। शिकायत के बावजूद फाल्ट नहीं ठीक किया गया।


कोट्स---
लोड बढ़ाने के कारण कई स्थानों पर फाल्ट हो गए थे। जिसे बनाने के लिए कर्मचारी काम पर लगाए गए थे। सम्राट सिनेमा मोड पर एक अतिरिक्त फेस की नई लाइन खींच कर लोड को मैनेज किया गया है। शाम से पहले समूचे कस्बे की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। एक फ्यूज के फाल्ट को ठीक करने में 30 मिनट तक लग जाते हैं।
- रवि कुमार, जेई, बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed