{"_id":"5fc540728ebc3e3b4b41ab76","slug":"natak-anirudh-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5972730115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही मंच पर नाटक अनिरुद्घ को दिखाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही मंच पर नाटक अनिरुद्घ को दिखाने की तैयारी
विज्ञापन
सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार से दुनियाभर में प्रस्तुत किए जाने वाले नाटक अनिरुद्घ की घोषणा की गई। यह घोषणा जिलाधिकारी संजीव सिंह, मशहूर फिल्म डिजाइनर सलीम आरिफ और नाटककार अमित राजपूत की ओर से की गई। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने इस दौरान बताया कि इस नाटक की खास बात यह है कि इसके लेखक और निर्देशक दोनों ही फतेहपुर की माटी के हैं।
गांधी सभागार में अपने संबोधन में सलीम आरिफ ने बताया कि नाटककार अमित राजपूत के लिखे नाटक अनिरुद्ध का मंचन करने जा रहे हैं। यह करीब डेढ़ घंटे का मोनोलॉग होगा। वेबसीरीज आश्रम में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता डिम्पी मिश्रा को इसमें अभिनय के लिए कास्ट किया गया है।
इस नाटक को जल्द ही दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लेखक अमित राजपूत ने कहा कि यह नाटक रंगमंच पर एक जरूरी प्रयोग है। इस नाटक को भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, अमेरिया, अबूधाबी और इंडोनेशिया जैसे देशों में मंचित किया जाएगा। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि जिले के कलाकारों में बहुत सी संभावनाएं हैं। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कला के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में जनपद को एक सांस्कृतिक मंच देने के लिए भी तैयारियां चल रही हैं।