{"_id":"69d55d1ea9ebe2e469052eaa","slug":"name-and-address-of-composite-school-of-putwaya-gaya-written-in-urdu-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-152416-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुतवाया गया उर्दू में लिखा धाता के कंपोजिट विद्यालय का नाम व पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुतवाया गया उर्दू में लिखा धाता के कंपोजिट विद्यालय का नाम व पता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खखरेरू। धाता ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अंजना कबीर का उर्दू में लिखा नाम और पता पुतवा दिया गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद सोमवार रात लेखन को पुतवाया गया है।
मंगलवार सुबह से ही हिंदू सुरक्षा परिषद के कार्यकर्ता विद्यालय परिसर एकत्र हुए। आरोप लगाया कि विद्यालय में मनमाने ढंग से उर्दू भाषा में नाम लिखवाया गया और रात के अंधेरे में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है।
संगठन के पदाधिकारी आशीष शुक्ला ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि करीब पांच महीने से विद्यालय में उर्दू में नाम लिखा था लेकिन न तो खंड शिक्षा अधिकारी और न ही विद्यालय के शिक्षकों की इस पर नजर पड़ी। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में हिंदी में नाम व पता लिखा हुआ है। उर्दू में लिखे प्रकरण की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।