फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nadi me duba

ननिहाल गए बालक की नदी में डूबने से मौत

Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
nadi me duba
बहुआ। ननिहाल आकर दोस्तों के साथ यमुना नहाने बेंदा घाट गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। उसका शव गोताखोरों ने नदी से बरामद किया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सरसौल थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव निवासी किसान रामचंद्र पाल का पुत्र शोभित (12) ललौती थानाक्षेत्र के दतौली गांव निवासी अपने मामा राकेश पाल के घर आया हुआ था। मंगलवार शाम चार बजे वह मामा के लड़के विशंभर (14) व बौरा पुत्र रामबाबू व दो अन्य के साथ यमुना नहाने के लिए निकला। नहाते समय सभी बांदा सीमा की ओर चले गए। जैसे ही वह बेंदा मौरंग खदान खंड एक के पास पहुंचे और तो नहाते समय शोभित खनन क्षेत्र में बने गहरे गड्ढे में डूब गया।
विज्ञापन

उसे डूबता देख साथियों ने बाहर निकलकर शोर मचाया और तुरंत परिजनों को खबर दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के जरिए खोजबीन शुरू कराई। थोड़ी देर बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया। शव देख परिजन बदहवास हो गए। मृतक की मां सुखनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि शोभित अपने दूसरे मामा रावेंद्र की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 15 अप्रैल को दतौली आया हुआ था। शादी 22 अप्रैल को होनी है। शोभित के दो भाई सुभाष व खिस्सू है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया तो पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed