{"_id":"0beca9cf241bc4c2ef3b211312a71a48","slug":"n-the-absence-of-awareness-campaigns-fell-namami-gange-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के अभाव में नामामि गंगे अभियान फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के अभाव में नामामि गंगे अभियान फेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Wed, 27 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री का गंगा को निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नमामि गंगे अभियान जागरूकता के अभाव में सफल नहीं रहा है। ग्रामीण अभी भी गंगा में मवेशी के शवों बहा रहे हैं। शव जलाने के बाद राख आदि भी गंगा में प्रवाहित करते हैं।
विज्ञापन
गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में सारे अभियान फेल हो रहे हैं।
ग्रामीण स्वच्छता का मतलब ही नहीं समझ पाते हैं। मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नौबस्ता गंगा घाट में ग्रामीण मवेशी के शव को गंगा में प्रवाह करते हैं।
विज्ञापन
इनको नमामि गंगे अभियान से कोई सरोकार नहीं है। इन लोगो से गंगा स्वच्छता अभियान की जानकारी ली गई, तो कोई जवाब नहीं दे पाए।
गंगा घाट के किनारे पड़ी गंदगी भी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। यही हाल रहा तो गंगा को स्वच्छ रखने का अभियान पूरा नहीं होने वाला है।