{"_id":"67a262ab03a246dddd095916","slug":"murder-was-done-by-strangulation-later-attacked-with-weapon-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-128834-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गला दबाकर की थी हत्या, बाद में हथियार से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गला दबाकर की थी हत्या, बाद में हथियार से किया वार
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनराम गांव के राम सिंह के शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम सिंह की पहले गला दबाकर हत्या। बाद में धारदार हथियार से हमलेे की पुष्टि हुई है। साफ है कि राम सिंह को कातिल किसी सूरत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे।
नलकूप में राम सिंह की रविवार रात करीब एक बजे हत्या कर दी गई थी। उसका नलकूप में रक्तरंजित शव सुबह मिला था। इसके बाद सोमवार दोपहर घर में राम सिंह के छोटे भाई श्याम सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। उसके बाद गले में धारदार हथियार से हमला किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस कयास लगा रही कि घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस की मौजूदगी में खेत पर ही रामसिंह के शव का अंतिम संस्कार हुआ। उधर, खुद को गोली मारने वाले छोटे भाई का कानपुर के सरस्वती हास्पिटल में दोपहर बाद आपरेशन हुआ। आंतों में फंसे पांच से छह गोली के छर्रे निकाले गए। आपरेशन के बाद श्याम सिंह की हालत में सुधार है। उधर, पुलिस मोबाइल लोकेशन व सीडीआर खंगालने में जांच में जुटी है।