फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murder in illicit relations: When wife became hindrance in love, husband brutally cut his throat with girlfriend

अवैध संबंधों में हत्या: प्रेम में बाधा बनी पत्नी तो पति ने प्रेमिका के साथ मिल बेरहमी से काटा गला, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 26 Dec 2021 04:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Dec 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Murder in illicit relations: When wife became hindrance in love, husband brutally cut his throat with girlfriend
पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खागा में भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करा दी। पत्नी, पति और उसकी प्रेमिका के बीच बाधा बन रही थी। प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर शनिवार की रात गुलरिहनपर मजरे कूरा गांव में मृतका के घर में घटना को अंजाम दिया। फिल्मों की कहानी जैसे हत्याकांड की परतें जब पुलिस ने खोली तो सुनने वाले भी दंग रह गए।
विज्ञापन


कूरा गांव निवासी इंद्रमोहन, भोजपुरी फिल्मों में छोटे-मोटे काम करता हैं। उसकी प्रेमिका नेहा वर्मा भी भोजपुरी फिल्म में काम करती है। इंद्रमोहन, आए दिन अपनी प्रेमिका को घर ले आता और वह दो-चार दिन यहीं रुकती। इंद्रमोहन की पत्नी योगमाया (27) को जब दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने विरोध शुरू किया। पिछले पांच दिन से नेहा वर्मा निवासी वार्ड नम्बर नौ, सुभाष नगर कोतवाली महाराजगंज जिला महराजगंज कूरा गांव में रुकी हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब दस बजे बेड पर सो रही योगमाया पर नेहा वर्मा हसिया लेकर चढ़ गई और उसकी गर्दन पर वार किए। योगमाया अपनी जान बचाने के लिए छटपटाई लेकिन तब तक गर्दन कट चुकी थी। उसकी मौत हो गई, चीख पुकार मचने पर परिजनों ने नेहा वर्मा व उसके पिता को पकड़कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने हत्याकांड में नेहा वर्मा के साथ ही योगमाया के पति इंद्रमोहन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगमाया के भाई सत्यप्रकाश निवासी सुल्तानपुर मजरे अब्दुल्लापूर घूरी थाना थरियांव ने इंद्रमोहन, व  नेहा वर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी की हत्या की घटना में परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर छानबीन कराई जा रही है। पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed