फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder

वन विभाग के जंगल में युवती का शव मिला

Mon, 19 Oct 2020 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
murder
मानपुर गांव में मृतक युवती के परिवार की गमगीन महिलाएं - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। बदले का पुरवा और मानपुर के बीच वन विभाग के जंगल में एक महिला का शव सोमवार सुबह मिला। शव के गले पर चाकू के कई निशान थे। मौके पर लगी भीड़ में शामिल मानपुर गांव के महेंद्र ने महिला की शिनाख्त अपनी बेटी रीता के रूप में की। उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानपुर और बदले का पुरवा के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शौच जाते समय बबूल के जंगल में एक महिला को जमीन पर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गांव के ग्रामीण मौके पर जुट गए। मानपुर के महेंद्र पाल लोधी भी वहां पहुंचे। महिला को देखते ही वे रोने-बिलखने लगे। महिला उनकी ही बेटी रीता (35) थी।
विज्ञापन

गर्दन में चाकू के कई निशान थे। शरीर में और भी कई जगह चोटें दिख रही थीं। महेंद्र ने बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया महेंद्र की तहरीर पर पति जय, ससुर सियंबर, देवर जीत प्रकाश, देवरानी पूनम व सास बसदी पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। उधर, देर शाम तक पोस्टमार्टम न होने से मौत का कारण पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में ससुराल गई थी रीता : महेंद्र ने 2004 में रीता का विवाह मलवां के दलीपुर के सियंबर के बेटे जय प्रकाश से किया था। शादी के तीन साल बाद ही पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। रीता ज्यादातर मायके में ही रहती थी। पिता ने बताया कि बेटी, नातिन चांदनी और दिव्यांशी को साथ लेकर रह रही थी। जुलाई में मलवां थाने में समझौते के बाद बेटी ससुराल चली गई थी।

पिता संग गईं दोनों बेटियां भी लापता : पुलिस पर रीता की दोनों बेटियों को खोजने की बड़ी जिम्मेदारी है। एसआई प्रवीण चकवर्ती ने बताया कि हत्या के दो दिन पहले ही जय प्रकाश अपनी दोनों बेटियों को चित्रकूट घुमाने की बात कहकर घर से निकला था। तब से जय प्रकाश और बेटी चांदनी व दिव्यांशी का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed