फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder

आम के विवाद में पिता को बेटे ने पीटा,मौत

Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder
थरियांव (फतेहपुर)। आम बीनने को लेकर हुए मामूली विवाद में बुधवार दोपहर गुस्से से तमतमाए बेटे ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वृद्ध पिता की हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में घायल की सांसें थम गईं। मृतक के पौत्र की तहरीर पर पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी रामराज लोधी (65) बुधवार दोपहर आंधी में टूटकर गिरे आम बीनने गए थे। पहले से बड़ा बेटा नरेंद्र उर्फ मुन्ना अपने बेटे जितेंद्र व संजय के साथ खेत में मौजूद था। वृद्ध ने बेटे पर सारे आम गायब करने का आरोप लगाया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आपा खोए नरेंद्र ने पिता के सिर में डंडे से हमला किर दिया। लहूलुहान हालत में वह घर पहुंचे। वृद्ध के छोटे बेटे लल्लू का बेटा राहुल
विज्ञापन

बाबा को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल वृद्ध को हसवा पीएचसी भेजा । कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पौत्र राहुल ने राहुल ने बताया कि परिवार की जमीन का
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारा नहीं हुआ है। ताऊ नरेंद्र खेतों में जबरन कब्जा किए हैं। बाबा इसका विरोध करते थे। पहले भी कई बार नरेंद्र और उसके बेटों ने बाबा के साथ मारपीट की थी। वह आंधी में टूटे आम बीनने खेत गए थे। ताऊ और उसके लड़के पहले ही सारे आम बटोर ले गए थे। इसका विरोध करने पर मारपीट की। कार्यावाहक एसओ उमाकांत यादव ने बताया कि पौत्र की तहरीर पर पिता और दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी पिता और दूसरे पुत्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed