फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   murder accused had hidden in a hotel at kanpur

जीजा की सांस थमने से पहले से भाग निकला था अनुज

Mon, 28 Jun 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder accused had hidden in a hotel at kanpur
फतेहपुर। अपने बहनोई की गैर इरादतन हत्या में जेल गया अनुज उर्फ पप्पू शुक्ला घटना के बाद बहन का हमदर्द बने रहने के लिए 11 जून तक कानपुर के मधुराज हास्पिटल में बहनोई के साथ रहा। शाम को जैसे ही ठेकेदार मनीष तिवारी की हालत बिगड़ने लगी और डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो अनुज वहां से चुपचाप भाग निकला।
विज्ञापन

जेल जाने से पहले पुलिस ने अनुज से पूछताछ की तो उसने बताया कि बहनोई मनीष के घायल होने के दिन से वह उनके साथ ही कानपुर के अस्पताल में रहा। ताकि परिवार के लोगों की नजर में उसकी गलती कुछ कम हो सके। फिर जब बहनोई की हालत बिगड़ी तो वह 11 की शाम चुपचाप वहां से भाग निकला और मोबाइल बंद कर लिया। 11 जून की रात ही मनीष का निधन हो गया लेकिन वह नहीं आया और न ही अंतिम संस्कार में पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वह कानपुर में एक होटल में रहा और किसी से संपर्क नहीं किया। पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा था। 27 को अनुज कानपुर से लखनऊ बाईपास पहुंचा और उसने अपना मोबाइल चालूकर दोस्त से संपर्क करना चाहा तभी पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। कुछ ही देर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड में अनुज का दोस्त गौरव अग्निहोत्री भी घायल हो गया था। तीन जून की रात सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह चुपचाप अपने घर घाटमपुर चला गया और मोबाइल बंद करके वहीं पर रहा। पुलिस उससे संपर्क का प्रयास कर रही थी लेकिन वह नहीं मिल रहा था। कुछ दिन पहले जब वह ज्वालागंज बस अड्डे आया तो पुलिस को इसकी खबर लग गई। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed