फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Munnabhai exam, then escaped caught

परीक्षा में मुन्ना भाई, पकड़ा तो भाग निकला

Thu, 04 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Munnabhai exam, then escaped caught
जीआईसी परीक्षा केंद्र गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल की पूरक परीक्षा में मुन्ना भाई बैठने में सफल नहीं हो पाया। राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में कक्ष के भीतर प्रवेशपत्र में गलत मुहर देख केंद्र व्यवस्थापक ने पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई और बाइक से बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने के बहाने बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। उधर, पूरक परीक्षा में 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा में फेल 35 स्कूलों के 85 बच्चों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज के तीन कक्षों में व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के पहले सघन तलाशी ली गई। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 7.30 से 10.45 बजे तक हुई परीक्षा में हिंदी में छह, संस्कृत में एक, अंग्रेजी में चार, गणित में 43, विज्ञान में 14, चित्रकला में एक, सामाजिक विज्ञान में दो, प्रारंभिक गणित में एक बच्चे ने परीक्षा दी। गणित में नौ तथा गृह विज्ञान के दो परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इस तरह से पंजीकृत 85 में 72 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक रामेंद्र सिंह ने बताया कि मुन्ना भाई दूसरे के प्रवेशपत्र में अपनी फोटो लगा परीक्षा देने आया था। मुहर में अल्लीपुर बहेरा के स्थान पर आदिलपुर बहेरा लिखा था। इसको लेकर पूछताछ की गई तो मुन्ना भाई बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने के बहाने बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed