फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Municipality is saving eight lakhs every month by installing LEDs

Fatehpur News: एलईडी लगाकर नगर पालिका हर महीने बचा रही आठ लाख

Mon, 20 Mar 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipality is saving eight lakhs every month by installing LEDs
फतेहपुर। नगर पालिका ने शहर की प्रकाश व्यवस्था का आधुनिकीकरण कर हर महीने आठ लाख बचा रही। निवर्तमान बोर्ड की यह व्यवस्था शहर के विकास में अहम है। हर महीने बिजली बिल में खर्च होने वाली 14 लाख की धनराशि घटकर छह लाख पर आ गई। बिजली बिल बचाकर नगर पालिका ने चार साल में तीन करोड़ 84 लाख की धनराशि शहर के विकास में खर्च किया।
विज्ञापन

शहर में छह हजार बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइटें नगर पालिका ने लगा रखी है। इन सभी में पहले मर्करी लगी थी। चार साल पहले नगर पालिका स्ट्रीट लाइट के बिजली के बिल में 14 लाख हर महीने अदा करती रही। निवर्तमान बोर्ड ने पहली बैठक में सभी प्रकाश प्वाइटों पर एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास किया था। एक साल के भीतर नगर पालिका ने शहर में पुरानी 45 सौ मर्करी बदलकर एलईडी लाइटें लगाई। इसके बाद से बिजली के बिल घटकर छह लाख में सिमट गया। इस तरह से हर महीने आठ लाख बिजली के बिल की बचत कर सालाना 96 लाख बचाया, जो चार साल में तीन करोड़ 84 लाख होता है।
विज्ञापन

बड़ी धनराशि बचाकर निवर्तमान बोर्ड ने यह धनराशि शहर के विकास में खर्च की। निवर्तमन बोर्ड का यह फैसला शहर के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है। ईओ नगर पालिका समीर कुमार कश्यप का कहना है कि एलईडी लगाकर नगर पालिका के खर्च में बड़ी कटौती की गई। पहली की अपेक्षा हर महीने करीब आठ लाख का बिजली का बिल घट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed