{"_id":"96e0bd96796bce320a0a2b974d79588d","slug":"mughal-road-was-closed-roadways-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर रोडवेज बस सेवा हो गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर रोडवेज बस सेवा हो गई बंद
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शासन जहां परिवहन विभाग की सेवाओं को हाईटेक करने में
विज्ञापन
लगा है। वहीं जिले में रोडवेज की सेवाएं बदहाल हैं। मुगल मार्ग से बिंदकी,
जहानाबाद होकर इटावा जाने वाली बस बंद हो गई है। दिल्ली और पुखरायां को
एक-एक बस चल रही है। जो इस रूट से न आकर कानपुर होकर आती हैं। इससे
घाटमपुर, जहानाबाद से शहर आने वाले मुसाफिरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
परिवहन विभाग वातानुकूलित बसों को पवन गोल्ड, सुहानी सेवा का नाम देकर हाईटेक कर रहा है। यात्रा सुगम बनाने के लिए नए रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। बिंदकी, जहानाबाद को शहर व दिल्ली, इटावा से जोड़ने वाली मुगल रोड पर बसों के संचालन में विभाग कटौती कर रहा है।
रूट की छह बसों में से मात्र दो बसें रूट पर हैं। जिसमें शहर से पुखरायां व दिल्ली के लिए एक-एक बस जाती है, लेकिन मुगल रोड से होकर वापस न आकर कानपुर होकर आती है। जिससे बिंदकी, बकेवर, जहानाबाद, घाटमपुर से शहर आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। फतेहपुर आने लिए लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
शासन ने रोडवेज सेवा को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सुहानी बस चलाई हैं। आरएम कानपुर के निर्देश पर शहर से जहानाबाद, पुखरायां होकर इटावा तक सुहानी बस सेवा शुरू हुई थी। जिसकी सेवा पर भी विभागीय अधिकारियों ने रोक लगा दी है।
एआरएम आरएस पांडेय ने कहा कि रूट पर आगरा तक सुहानी सेवा शुरू की गई थी, लेकिन रोड फैक्टर (आय) पर्याप्त न होने से बस की सेवा बंद करनी पड़ी। गर्मी के मौसम में बस सेवा फिर से शुरू की जाएगी।